राजनीति
Trending

तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने

तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से राजद को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी नई धार : एजाज अहमद

User Rating: Be the first one !

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट  

पटना, 25 जनवरी 2026 :
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के इस महत्वपूर्ण दायित्व को संभालने से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलेगी और राष्ट्रीय स्तर पर राजद को और अधिक धारदार पहचान प्राप्त होगी।

एजाज अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव की उपस्थिति में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया, जो पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय है। इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष का प्रमाण-पत्र सौंपा तथा उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

प्रदेश प्रवक्ता ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और गरीब-वंचितों के सशक्तिकरण के विचारों को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय जनता दल को एक नई ऊर्जा, दिशा और पहचान देंगे। उनके नेतृत्व में पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक अभियान को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद युवाओं, किसानों, मजदूरों और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज को और बुलंद करेगा तथा पार्टी को राष्ट्रीय राजनीति में एक निर्णायक भूमिका में स्थापित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button