टॉप न्यूज़
Trending

प्राथमिक विद्यालय मुसहरी, मसौढ़ी में मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने से मचा हडकंप।

प्राथमिक विद्यालय मुसहरी, मसौढ़ी में मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने का आरोप, टीम एक्सीलेंस ने की निष्पक्ष जांच की मांग

User Rating: Be the first one !

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट  

मसौढ़ी, पटना: मसौढ़ी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुसहरी में बच्चों को परोसे गए मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने का मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चिंता का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही टीम एक्सीलेंस के प्रतिनिधि विद्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

टीम एक्सीलेंस के सदस्य रंजीत कुमार ने कहा कि यदि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही बरती गई है, तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने संबंधित विभाग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं आधिकारिक जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और यदि कोई दोषी पाया जाए तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि मध्याह्न भोजन योजना का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है। ऐसे में भोजन की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखना आवश्यक है।

फिलहाल संबंधित अधिकारियों की ओर से जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भोजन में कीड़ा मिलने के आरोप की वास्तविक स्थिति क्या है।

टीम एक्सीलेंस ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button